कोरोना वायरस से पीडि़त डॉ. पंजवानी की मौत

इन्दौर. कोरोना वायरस के संक्रमण के जद में आये जिलों में अब देवास का नाम भी जुड़ गया है। यहां 3 कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से एक की सुबह मौत हो गयी है। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एकव्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति संक्रसित पाये गये। वहीं, इन्दौरमें गुरूवार की सुबह डॉक्टर शत्रुधन पंजवानी की मौत होगयी। डॉ. पंजवानी की मौत पर सीएम शिवराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुःख जताया है। इन्दौर में जब कोरोना से मरनेे वालों का आंकड़ा 22 हो गया है। इन्दौर में बुधवार की रात 40 नये मरीज सामने आये थे। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 213 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *