जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रो शांतिदेव सिसोदिया गरीब और असहाय मजदूरों के बीच किया भोजन वितरण
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सौ भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहा है इसी श्रृंखला में आज मंगलवार को प्रो नलिनी सक्सेना के निजी सहयोग द्वारा 100 भोजन के पैकेट का वितरण डॉ शांतिदेव सिसोदिया द्वारा वाहन चालक धर्मेंद्र कंसाना के साथ सौंसा के पास ईंट भट्टो के पास झूगियाँ बनाकर निवास करते हैं जो वर्तमान में कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में चल रहे लोकडाउन के कारण किसी भी प्रकार का रोज़गार न मिल पाने के कारण भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं जिसके कारण उनके पास अब 2 वक़्त के भोजन के लिए दूसरो के ऊपर निर्भर होना पड़ रहा है।
आज इन्हीं लोगों को शिक्षकों द्वारा भोजन का वितरण किया गया इसके साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए उसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई इसके तहत उन्हें समझाया गया कि आप सामूहिक रूप से एक इस स्थान पर एकत्रित न हो, हर आधा घंटे में ही साबुन से अच्छी तरह हाथों को साफ़ करें एवं मुँह पर मास्क या कोई भी कपड़ा लगाकर रखें, किसी भी व्यक्ति को बुखार के साथ खाँसी की शिकायत है तो उसे तत्काल शासकीय चिकित्सक को दिखाए, क्योंकि कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना ही सबसे बड़ा एवं कारगर उपाय है।
