निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने बाद आंध्र प्रदेश लौटे 43 लोगों को कोरोना की पुष्टि
नई दिल्ली. निजामुद्दीन मरकज सभा में हिस्सा लेने के बाद 43 लोग आंध्रप्रदेश लौटे थे अब उन सभी में कोरोना की पुष्टि हुई है। आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रदेश से 43 लोग निजामुद्दीन मरकज सभा में हिस्सा लेकर लौटे थे उन सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया और सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस पूरे मामले में कोरोना से लड़ाई लड़ रहे केंद्र और राज्य सरकारों की नींद उड़ा दी है। इस कार्यक्रम से निकलकर लोग देश के कई राज्यों में गए। अब जानकारी मिली है कि महाराष्ट के अहमदनगर से इस कार्यक्रम में 34 लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने इस सभी लोगों को मंगलवार शाम को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया था और सभी के ब्लड सैंपल कोरोना वायरस के जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
48 लोगों को पहले से ही क्वारंटाइन में रखा जा चुका
नांदेड़ से भी 13 लोगों ने निजामुद्दीन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। दिल्ली पुलिस ने नादेड़ पुलिस को जानकारी दी है। नांदेड़ पुलिस को 13 में से एक शख्स के बारे में जानकारी मिल गई है। वह नांदेड़ के हिमायत नगर का रहने वाला है उसे वहीं नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाकी बचे 12 लोगों की तलाश कर रही है। वहीं बिहार के डीजीपी ने कहा कि बिहार के 86 निवासी और 57 विदेशी जो दिल्ली के मरकज सभा में शामिल हुए थे उन सभी पर नजर रखी जा रही है। 48 लोगों को पहले से ही क्वारंटाइन में रखा जा चुका है। 86 बिहार निवासियों में से कुछ राज्य में नहीं है। हम उन लोगों के बारे में देश के अन्य राज्यों से पता लगा रहे है।