बेसहारा और गरीब मजदूरों के बीच खाने पैकेट बांट रहे हैं राजू कुकरेजा

ग्वालियर. कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिये पीएम द्वारा चलाये जा रहे लॉकडाउन के दौरान गरीबों के पास काम नहीं है। गरीबों के भूखे रहने की स्थिति में जीवाजी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजू कुकरेजा ने लगातार सुबह और शाम को लगभग 500 पैकेट प्रतिदिन रामवाटिका के आसपास और उपनगर ग्वालियर के इलाके में 250 पैकेट और जिला प्रशासन के अनुरोध पर बताये गये इलाकों में 200 से लेकर 300 पैकेट अपनी टीम के साथ बांट रहे हैं। जिन्हें कांग्रेस सरकार ने भू माफिया बताया था अब वहीं शख्स गरीबों के बीच अन्नदाता बना हुआ है।
जीवाजी क्लब में भी पूर्व पदाधिकारी 1500 पैकेट बांट रहे
जीवाजी क्लब में पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान पदाधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चला कर लगभग 1500 पैकेट बेसहारा, गरीबों के बीच वितरित कर रहैं। भरी दोपहरी में कार की डिग्गी में भरकर पैकेट ले जाकर गरीब बस्तियों, सड़क किनारे बैठे और एक शहर से दूसरे शहर जा रहे लोगों के बीच भोजना के पैकेटों वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *