पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना संक्रमण के बचाव लिये दिये 20 लाख रूपये

दतिया. कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिये भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व जनसंपर्क मेंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच महानवता सामने आई है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संकट की इस घड़ी में दतिया की जनता के लिये संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले बने हैं।
पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी विधायक निधि से दतियावासियों के लिये 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने राशि रिलीज करने के लिये कलेक्टर को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के दतिया में रोकथाम व स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने के लिये विधायक निधि से 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *