कोरोना वायरस – कर्फ्यू के दौरान महाराज बाड़े पर छाया सन्नाटा

ग्वालियर. जब जब भी कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिये कर्फ्यू लगाया जाता है इस दौरान सड़कों चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहता है कई मॉनीटरिंग अधिकारी सड़कांें पर उतरकर कानून व्यवस्था को मॉनीटर करते हैं तब भी सड़कों पर फिर भी वाहन और आमजन देखने को मिलते और पुलिस जमकर लाठीचार्ज करती है तो भी आमजन सड़कों पर आने से नहीं मानते नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिये ग्वालियर के शहरवासियों ने अपने आपको नियंत्रित करके घरों में कैद किया है। शहर के नागरिकों द्वारा किये गये सहयोग याद कर रहे हैं। सराफाबाजार में लॉकडाउन को नियंत्रित कर रहे पुलिस बल में तैनात जवानों के सराफा बाजार के निवासी समय समय पर चाय और नाश्ता सर्व कर रहे हैं नागरिकों में पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा हैं।
शहर के दिल महाराज बाड़ा पर छाया सन्नाटा
ग्वालियर शहर का दिल महाराज बाड़ा पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है 5 मिनट एक नागरिक साईकिल से दवा लेने जा रहा था दिखाई दिया जिससे पुलिस जवानों ने सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए मेड़ीकल स्टोर की ओर जाने दिया गया। महाराज बाड़े को माधवगंज, हेमू कालानी और सराफाबाजार जोड़ता हैं। इसके बावजूद भी महाराज बाड़े सन्नाटा छाया रहा।
पेट्रोल पंप भी बन्द
सिटीसेंटर चौराहा से लेकर माधवनगर, चेतकपुरी गेट, अचलेश्वर मार्ग, सनातन धर्म मंदिर के सामने पेट्रोल पंप भी बंद था इसके बाद जयेन्द्र गंज चौराहा, पाटनकर बाजार, दौलतगंज से महाराज बाड़ा, सराफाबाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया, शिन्दे की छावनी पर भी पेट्रोल पंप भी बंद था फूलबाग चौराहा पर भी पैट्रोल पंप भी बंद और स्टेशन बजरिया के नजदीकी वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप बंद देखने को मिले हैं। आपको बता दें नागरिकों की सुविधाओं के लिये कलेक्ट्रैट के पीछे वैश्य एंड मुखर्जी और पुलिस वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित पेट्रोल पंप खुला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *