पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हुए आईसोलेट

भोपाल. भोपाल में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है। रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पॉजिटिव मिली लड़की के पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। लड़की के पिता पत्रकार है वे 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे इसमें कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था। पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आईसोलेट कर लिया है। सीएम हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के सभी विधायक और प्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 200 पत्रकार मौजूद थे।
मध्यप्रदेश के 6 जिलों में संक्रमण पहुंच चुका है। अब तक जबलपुर में 6, इंदौर में 4, भोपाल में 2, उज्जैन, ग्वालियर 6 और शिवपुरी में एक पॉजिटिव केस मिल चुका है इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 15 हो गई है।
पत्रकार की बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची
पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया इसके बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई फिर परिजन ने कलेक्टर तरूण पिथौड़े से संपर्क कर उसकी कोरोना जांच की मांग की इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *