15 फरवरी को ग्वालियर विकास की परिकल्पना पर चर्चा
ग्वालियर, विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थानों द्वारा ग्वालियर विकास की परिकल्पना पर परिचर्चा का आयोजन १५ फरवरी सोमवार को प्रातः १० बजे वीनस वेंकट, विक्की फैक्ट्री के पास आयोजित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल, कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कैट मध्यप्रदेश महामंत्री मुकेश अग्रवाल, मातृ छाया के अध्यक्ष अरविन्द दूदावत, लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित परिचर्चा में मंत्री मध्यप्रदेश शासन प्रद्युम्न तोमर, भारत कुशवाह विशिष्ट अतिथि रहेंगे। साथ ही पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के विकास को लेकर विजन डाक्युमेंट ग्वालियर बनाया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया आयदिन ग्वालियर के विकास को लेकर सक्रियता से कार्य कर रहे है। उन्होंने विजन डाक्यूमेंट को कलपना के आधार पर तैयार किया है। इसी कल्पना को परिचचाओं मे परिवर्तित करने के लिये कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। इस आयोजन में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, वैश्य महासम्मेलन, कैट महिला विंग, जेसीआई, परशुराम सेना, अखिल भारतीय ब्राहृमण समाज, सनातन धर्म मंदिर, कमेटी सहित 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं एवं धार्मिक संस्थाएं अपना सक्रिय योगदान दे रही है और इस विजन से जुडी हुई है। इसके आधार पर हम ग्वालियर को आत्मनिर्भर ग्वालियर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में अग्रणि होंगे।
ग्वालियर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से इस परिचर्चा का आयोजन किया है और गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस परिचर्चा में भाग लें। आप सादर आमंत्रित हैं एवं परिचर्चा में भाग लें।

