राजस्व निरीक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर . मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ मध्यप्रदेश का प्रतिनिधि मण्डल, राजस्व निरीक्षको की मॉगो के सम्बन्ध मे आयुक्त भू – अभिलेख एवं बन्दोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर से मिला एवं मॉगो के सम्बन्ध मे ज्ञापन सौपा । राजस्व निरीक्षक संघ की मांगो को आयुक्त द्वारा विस्तारपूर्वक सुना गया एवं संघ द्वारा की जा रही न्यायोचित मॉगो को शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश अधिकारियो को दिये । राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा मुख्य रूप से मांग की गयी कि पटवारी को नियुक्ति दिनॉक से 6,14,24 वर्ष मे पदोन्नति दिये जाने की कार्यवाही प्रचलित है इसके साथ ही सहायक अधीक्षक व अधीक्षक भू – अभिलेख को नायब तहसीलदार, तहसीलदार मे मर्ज करने की कार्यवाही प्रचलित है ।
इसमे राजस्व निरीक्षक के पद को मृत घोषित किये जाने की कार्यवाही प्रचलित होने से राजस्व निरीक्षको को भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित होना । इसके साथ ही राजस्व निरीक्षको की गोयनीय चरित्रावती पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा मतांकन नही दिये जाने एवं ग्वालियर जिले में राजस्व निरीक्षको को समयमान का लाभ नही दिये जाने की समस्याओ के निराकरण की मॉग की गयी । आयुक्त द्वारा सभी समस्याओ को सुना जाकर शीघ्र ही निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया । प्रतिनिधि मण्डल मे जिलाध्यक्ष ग्वालियर शिवदयाल शर्मा, होतमसिंह यादव, प्रदीपनारायण सिकरवार , संजीव तिवारी , बृजेश शर्मा , संजय अगरैया , राकेश श्रीवास्तव , अशोक तोमर , शिवसिंह कोरकू , अशोक राजपूत , घनश्याम शर्मा , रमाशंकर शर्मा , प्रमोद तोमर , केके भोला , महेन्द्र यादव , योगेन्द्र त्रिपाठी , दिनेश श्रीवास्तव , होतम यादव , महेश ओझा , श्रीमती सीमा शर्मा , श्रीमती शबाना खान , श्रीमती हेमा राजपूत आदि उपस्थित रहे ।

