ग्वालियर में 10 महीने बाद पहली बार एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला
ग्वालियर. कोरोना के खिलाफ हम जंग जीतने के करीब है, टीकाकरण अभियान के बीच ग्वालियर वासियों के लिए आज का दिन राहत भरा है। 10 महीने बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में एक भी कोरोना के मामले लगातार कम होने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती मरीजों की संख्या भी काफी कम रह गई है सिर्फ 41 मरीज अस्पताल में भर्ती है। वहीं कोरोना को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत गुरूवार को 5197 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जानी थी लेकिन इनमें से 2837 ही पहुंचे।
ग्वालियर में 310109 लोगों की सैंपलिंग कराई
ग्वालियर में कोरोना से अब तक 228 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी तक 16467 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। कोरोना के चलते ग्वालियर में 310109 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। आखिरकार ग्वालियर में कोरोना को काबू करने के प्रयास रंग लाए। गुरूवार को कोरोना के 667 लोगों के सैंपल भेजे गए लेकिन इनमें से किसी भी व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी मात्र 41 कोरोना के मरीज भर्ती है।

