एयरो इंडिया शो 2021 बेंगलुरू में शुरू
बेंगलुरू. एयरो इंडिया शो 2021 बेंगलुरू में बुधवार को शुरू हुआ। यह शुक्रवार 5 फरवरी तक चलेगा। एयरोइंडिया के शुभारंभ के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया शो अब सही मायनों में ग्लोबल और डिजीटल हो गया है। हम इसे वर्चुअली पूरी दुनिया में दिखाई दे रहे हैं। इससे इस शो विस्तार मिलेगा। इसलिये अब यह कहना गलत नहीं होगा कि एयरो इंडिया 2021 ग्लोबल और डिजीटल हो गया है। एयरो इंडिया शोरू की शुरूआत 1996 में हुई थी। तब से हर दूसरे वर्ष इस एयरशो का आयोजन हो रहा है। आज से इसका 13वॉ एडिशन शुरू हो रहा है।
एयरो इंडिया शो कब से कब तक
बुधवार से शुरू हुआ एयरोइंडिया शो 5 फरवरी तक चलेगा। 4 और 5 फरवरी को 2 सेशन होंगे और पहला सुबह 9 बजे से और दूसरा दोपहर 1.30 बजे से, प्रदर्शनी के दौरान 5 एयर शो भी होंगे। पहले दिन शुभारंभ समारोह के बाद, वहीं दूसरे और तीसरे दिन एक एयर शो सुबह 9 बजे के बाद जबकि दूसरा दोपहर 1.30 के बाद होगा।
रक्षा को दिया महत्व
राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम डिफेंस सेक्टर में सिक्योरिटी एंप्रेटस को मजबूर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़े और जटिल उपकरणों को भी देश में ही तैयार किया जा रहा है। भारत सरकार अगामाी 7 से 8 वर्ष मिलिट्री मॉडर्नानाइजेशन पर 130 अरब डॉलर खर्च करेगी।