दिल्ली में इजराइल दूतावास के बाहर बम ब्लास्ट
नई दिल्ली. दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड स्थित इजराइली दूतावास के पास बम ब्लास्ट हुआ ह। दूतावास की इमारत से लगीाग 150 मीटर की दूरी पर हुए इस विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ब्लास्ट से आसपास खड़ी 4 से 5 गाडि़यों को नुकसान पहुंचा है। इस ब्लास्ट को लेकर चिंता इसलिये भी बढ़ गयी है। क्योंकि आज ही भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया। इजराइल के दूतावास के पास एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कांच के कुछ टूटे हुए टुकड़े मिले हें। घटनास्थल पर खुफिया विभाग और क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंच गये हैं। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ब्लास्ट की जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता भी भेजा गया है।
घटनास्थल से 1.4 किमी दूरी पर मौजूद हैं वीवीआईपी
लुटियंस जोन में इजराइल दूतावास के पास जहां ब्लास्ट हुआ वह जगह विजय चौक से लगभग 1.4 किमी दूरी पर है, विजय चौक पर ही बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री सहित कई वीवीआईपी मौजूद थे।
भारत-इजराइल के डिप्लोमेटिक रिश्तों की 29वीं सालगिरह
भारत और इजराइल के डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप की आज 29वीं सालगिरह है। इस मौके पर इजराइली दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। आज ही के दिन 1992 में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों की शुरुआत हुई थी। इजराइल के PM नेतान्याहू के साथ प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी।

