डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मप्र के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की

नई दिल्ली. मप्र के प्रभारी धमेन्द्र प्रधान से कांग्रेस सरकार उखाड़ कर फेंकने वाले भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार गिरने के बाद से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हर कोई जानना चाहते हैं मप्र का मुख्यमंत्री कौन होगा ।
अभी फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिये भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम बहुत तेजी के साथ चल रहा है। अगर नरेन्द्र सिंह तोमर को मप्र का मुख्यमंत्री बनाया गया तो मप्र दो सीटों पर चुनाव होगा जिसमें पहले मुरैना लोकसभा सीट और दूसरा नरेन्द्रसिंह तोमर को विधायक चुनना होगा। वही, दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र के विधानसभा चुनाव लड़ें गये थे और श्री चौहान के नेतृत्व के मप्र में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *