सिंघु बॉर्डर पर जमकर बवाल, किसान प्रदर्शनकारियों ने तलवार से किया हमला, एसएचओ घायल
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद कमजोर लग रहा किसान आंदोलन एक बार फिर हिंसक होने लगा है। कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान जमा होने लगे है और कई राजनीतिक दलों ने किसानों का समर्थन किया है।
प्रदर्शनकारियों ने तलवार से उनके हाथ पर हमला किया
जानकारी के अनुसार सिंघु बॉर्डर पर किसानों के प्रदशन के बीच दिल्ली के अलीपुर थाने के एसएचओ प्रदीप पालीवाल घायल हो गए है। प्रदर्शनकारियों ने तलवार से उनके हाथ पर हमला किया। वहीं सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और बॉर्डर खाली करने की मांग कर रहे है और खालिस्तान मुर्दाबाद व भारत माता की जय के नारे लगा रहे है।
सिंघु बॉर्डर पर करीब 5 से 6 किमी लंबा जाम लगा
सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन को लेकर स्थानी लोगों में रोष है और लोग सड़क पर उतर गए है इसके बाद सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है इसके बाद सिंघु बॉर्डर पर करीब 5 से 6 किमी लंबा जाम लग गया है। बता दें कि किसानों के आंदोलन के कारण सिंधु बॉर्डर 2 महीने से ज्यादा समय से बंद है।

