ट्रैक्टर परेड के नाम पर दिल्ली में हिंसा के बाद 200 लोग हिरासत में लिए गए, योगेंद्र यादव समेत कई पर केस दर्ज
नई दिल्ली. गणतंत्र के मौके पर ट्रैक्टर परेड के नाम पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने जमकर हुड़दंग मचाया और हिंसा को अंजाम दिया। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक समूह ट्रैक्टरों के साथ लाल किला पहुंच गया और उस स्तंभ पर एक धार्मिक झंड़ा लगा दिया जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री भारत का तिरंगा फहराते हैं।
200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
वहीं दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 22 एफआईआर दर्ज की है इसमें स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव समेत कई अन्य किसान नेताओं के नाम भी है। अब हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इन पर दिल्ली में हिंसा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के सिलसिले में अब तक 22 एफआईआर दर्ज किए गए है।

