सड़क पर युवक से मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया हो रहा है वायरल
ग्वालियर. कोविड़ पैरोल पर बाहर आये कैदी को 4 युवकों ने घेर कर सड़क पर बेरहमी से पीटा है। मारपीट का वीडियों बुधवार की दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियों में कैदी पर युवक उछल- उछल कर कंूद रहे हैं। लाठी उण्डों से पिटाई कर रहे थे। खण्डा उठाकर उस पर फेंकने की बात कर रहे हैं। वीडियों में पिटने वाले युवक की हालत नाजुक है और अीाी वह जेएएच में भर्ती है। पूरे शरीरी में 8 हड्डी टूटी है। यह घटना 25 जनवरी की रात को भूरे बाबा की बस्ती की बताई जा रही है। घायल के भाई की शिकायत पर 4 लोगों को पर एफआईआर दर्ज की गयी हैं।
क्या है पूरा मामला
सिटी में बुधवार की दोपहर एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को 4 युवक बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। लाठी-डण्डों पत्थर व लातों से कूद-कूद कर उसे पीट रहे हें। जब घटना केबारेमें पता चला तो जानकारी मिली है कि घटना दो दिन पहले जनकगंज थाना क्षेत्र के भूरे की बाबा की बस्ती की हैं। इसमें पिटने वाले युवक की पहचान जनकगंज निवासी धर्मेन्द्र कुशवाह के रूप में हुई हैं। धर्मेन्द्र कुशवाह ने 7 वर्ष पूर्व एक हत्या की थी वह इस अपराध में केन्द्रीय जेल में सजा काट रहा था, अभी कोविड पैरोल पर बाहर आया था।
मारपीट करने वालों की हुई पहचान
चार युवक एक शख्स के साथ मारपीट करने वालों की पहचान निहाल बाल्मीकि, रविन्द्र, भण्डारी व मानव बाल्मीक के रूप में हुई है। ऐसा बताया गया है कि 7 वर्ष पूर्व भण्डारी के भाई की हत्या धर्मेन्द्र ने की थी। जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा भी हुई हे।। अभी कोविड़ के चलते मिली पैरोल में वह 10 माह से बाहर घूम रहा था। उसे 1 फरवरी को वापिस जेल में पेश होना था जब उसे घूमते हुए इन लोगों के क्षेत्र से निकलता देखा तो सभी को गुस्सा आ गया और उस पर हमला कर दिया। टीआई जनकगंज संजीव नयन ने बताया कि मारपीट करने वाले 4 युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैं।

