कैबिनेट में 7 नए मंत्री शामिल, येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में तीसरा विस्तार
कर्नाटक. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस योदियुरप्पा ने अपनी 17 महीने पुरानी कैबिनेट में 7 नए मंत्रियों को शामिल किया है। नए मंत्रियों में विधायकों में उमेश कट्टी, एस. अंगारा, मुरूगेश निरानी, अरविंद लिम्बावली और एमएलसी में आर. शंकर, एमटीबी नागराज और सीपी योगेश्वर शामिल किए गए है इसके बाद कर्नाटक मंत्रिमंडल ने 28 जनवरी से 5 फरवरी तक कर्नाटक विधानसभा का संयुक्त सत्र कराने का फैसला लिया।
संयुक्त सत्र कराने का फैसला लिया, शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ उनके मंत्रिमंडल सदस्य, कर्नाटक के प्रभारी व भाजपा महासचिव अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद थे। कांग्रेस-जद एस की सरकार के 17 विधायकों की बगावत के बाद भाजपा सरकार के जुलाई, 2019 में प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में यह तीसर विस्तार है। कैबिनेट में पार्टी के पुराने नेताओं के साथ ही कांग्रेस व जद एस के बागियों को भी शामिल किया गया है।
राज्यपाल विजुभाई वाला ने 7 नए कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने अपना वादा पूरा करते हुए कांग्रेस-जद एस बागी से भाजपा एमएलसी बने आर.शंकर और एमटीबी नागराज को कैबिनेट में जगह दी जिन्होंने येदियुरप्पा की सत्ता में आने में मदद की थी।