सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के काले कानून को किया हॉल्ड, पीएम मोदी हुए बेनकाब-प्रवीण पाठक

ग्वालियर- धरने के प्रभारी 17 दक्षिण विधानसभा विधायक प्रवीण पाठक ने धरने का संबोधित करते हुए कहा कि इस देश का किसान अन्नदाता है, अन्नदाता के साथ अन्याय करने वाली भाजपा के पीएम मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया है किसानो के खिलाफ काला कानून बनाने वाली भाजपा और पीएम मोदी को आईना दिखाया है, काले कानून को होल्ड करके सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है, लोकतंत्र में तानाशाही नही चलेगी, लगातार किसानो के आन्दोलनों में किसानो की शहादत को देश भूलेगा नही। भाजपा केन्द्र में सत्ता हथियाने के बाद मोदी, अंबानी और अडानी से यारी निभा रही है किसानो पर अत्याचार करती जा रही है, यह देश किसानो का है किसानो का था और किसानो का रहेगा। किसानो के साथ अन्याय किया जाएगा, कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़को पर आकर आंदोलन करेगा, अभी तो यह अंगड़ाई है किसानो के हितो में आगे ओर लड़ाई हे।

धरने को विधायक सतीशसिंह सिकरबार, पूर्वमंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ला, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, अमरसिंह माहोर, इंब्रहिम पठान, आरपी सिंह, राम पांडे, महिला कंाग्रेस अध्यक्ष रूचि गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नाजिम खान, आषुतेाष शर्मा, आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के धरने अनुशासन में रहकर किसान आंदोलन में निरंतर भाजपा केा बेनकाब करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

धरने में पूर्व अध्यक्ष चंन्द्रमोहन नागोरी, महासचिव हरिओम शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन महेश्वरी, वीरसिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, पूर्व नेताप्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, पिंकी पंडित, कनीजा खान, विभा जेन, ओमप्रकाष झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *