मुरैना में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम 

मुरैना. जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत और 5 लोग गंभीर रूप से गुस्साए ग्रामीणों ने छेरा गांव के एमएस रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि मरने वालों को आर्थिक सहायता दी जाए साथ ही अवैध शराब का काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाए। जहरीली शराब पीने से अब भी 6 से 7 लोग बीमार बताए जा रहे है, इनमें 4 की हालत है जिन्हें ग्वालियर में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने 5 संदिग्धों पर मामला दर्ज कर लिया है जबकि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
मामला बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है। सोमवार की सुबह शराब पीने एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे लेकर ग्वालियर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया जैसे ही ग्रामीण व्यक्ति का शव लेकर गांव पहुंचे वहां उन्हें और भी लोगों की तबीयत बिगड़ने के बारे में पता चला इसके कुछ देर बाद 6 और लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाने में दी।
सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई- डॉ. राघवेंद्र सिंह
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तभी दो और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुरैना जिला अस्पताल के डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों की मौत जहरली शराब पीने से हुई है वहीं कई की तबीयत खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *