मुरार के उटीला में बस पलटने से 50 यात्री घायल, उपचार के लिये जिला चिकित्सालय के लिये रैफर

ग्वालियर. शहर मुख्यालय से 40 किमी दूर उटीला के पास बस पलटने से लगभग 50 यात्री घायल हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने तत्काल ने घायल यात्रियों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मुरार के लिये एम्बूलेंस से रवाना किया है। बस बांदा और सोसा के बीच में गद्दा फैक्ट्रª के नजदीक पास हुआ हादसा बस की स्टयेरिंग खराब होने की वजह से बस पलट गयी जिसमें 40 से 50 यात्री घायल हो गये।
यह यात्री किटौरा, मेहगांव से मुरार के बीच छोटे-मोटे गांव भोगीपुरा, कांकोरी, बरेला, ट्रॉली, उटीला, बांदा और सौसा गांव की सवारी बैठाकर मुरार आ रही थी। बस अचानक स्टेयरिंग खराब होने की वजह से सड़क पर 2, 3 बार बस पलटने से खेत में जा गिरी। बस को पलटते देख गांव की जनता यात्रियों को बचाने के लिये जुट गयी और यात्रियों को बचा लिया गया इसमें किसी यात्रियों के साथ कोई भी जानमाल का हादसा नहीं हुआ हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस ने उपचार के लिये ग्वालियर के जिला चिकित्सालय मुरार में भेज दिया गया। पुलिस ब पलटने की वजह का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *