दौलतगंज में हिमस ने गोडसे की ज्ञानशाला प्रशासन ने बंद कराई

ग्वालियर. हिंदू महासभा द्वारा दौलतगंज स्थित कार्यालय में शुरू की गई गोडसे ज्ञानशाला को कांग्रेस की आपत्ति के बाद प्रशासन ने बंद करा दिया। कलेक्टर ने यहां धारा 144 लगा दी है। हिमस नेताओं ने गोडसे के जीवन से जुड़े पहलुओं के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार से ज्ञानशाला की शुरूआत की थी। यहां गोडसे से संबंधित साहित्य भी रखा गया था। इस पर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से शिकायत करते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी।
गोड्से की ज्ञानशाला बंद
एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर ने बताया कि एडीएम किशोर कन्याल, हिमस नेता जयवीर भारद्वाज और मैंने एक बैठक  में  हिमस ने नेता को समझाइश देकर गोड़से की ज्ञानशाला को बन्द करवा दिया गया है। श्री भारद्वाज ने आगे भी इस तरह के कार्य न करने की सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *