जम्मू से सटे पाकिस्तानी इलाके में आतंकियों का भारी जमावड़ा, बीएसएफ अलर्ट पर
जम्मू कश्मीर. खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू कश्मीर में सर्द मौसम और बर्फबारी से बंद पड़े एलओसी के रास्तों के जरिए आतंकियों को कश्मीर में दाखिल कराने की कोशिशों में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार भारी बर्फबारी के चलते एलओसी पर आतंकियों के लिए दाखिल होना काफी मुश्किल होता है ऐसे में सर्दियों में घुसपैठ की संख्या में काफी कमी देखी जाती है लेकिन जिस तरीके से भारतीय सेना कश्मीर के अंदर आतंकियों का सफाया कर रही है उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बौखलाहट में है।
आतंकियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें भारत के अंदर दाखिल होने के निर्देश दिए जा रहे है। सुरक्षा एजेंसियोंकी रिपोर्ट से पता चला है कि आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने विंटर क्लॉथ के साथ जीपीएस और दूसरे हाईटेक नेविगेशन सिस्टम भी दिए है जिसकी मदद से वे एलओसी को पार कर सकते हैं।
जम्मू में भी हमलों की कोशिश कर रहे
जानकारों के अनुसार पाकिस्तानी सेना इस बार कश्मीर के साथ जम्मू में भी आतंकी हमलों में इजाफा करने की कोशिशों में लगी हुई है इसके लिए पाकिस्तान से सटे जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर आतंकियों के मूवमेंट में तेजी देखी जा रही है।

