सीएम शिवराज ने गोविंद सिंह को राजस्व व परिवहन विभाग और तुलसी को संसाधन के साथ मछुआ कल्याण व मत्स्य कल्याण की जिम्मेदारी भी सौंपी
भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए ज्यातिरादित्य सिंधिया समर्थक दो विधायक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट का विभागों का आवंटन कर दिया गया है। दोनों मंत्रियों को उनके पहले वाले विभाग ही दिए गए है गोविंद सिंह राजपूत और राजस्व और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है वही तुलसी सिलावट को इस बार जल संसाधन के साथ मछुआ कल्याण व मत्स्य कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोपनीयता की शपथ दिलाई थी
मुख्यमत्री शिवराज सिह ने 3 जनवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट को शामिल किया था और दोनों विधायकों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। ये दोनों सिंधिया समर्थक नेता है और उनके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। राजपूत और सिलावट ने वर्तमान शिवराज सरकार में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले दोनों विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने क बाद मंत्री बने थे।

