सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग, दोस्ती कर बनाये थे शारीरिक संबंध, वीडियो किये वायरल
ग्वालियर. सोमवार की सुबह एक अजीब ब्लैकमेलिंग का मामला नजर में आया है। एक 23 वर्षीय कोचिंग संचालक युवक से एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की फिर मिलना जुलना शुरू कर दिया । लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया का दोस्त मिलने आया और कोचिंग संचालक से कोचिंग में ही अनैतिक संबंध बअना लिय। समलैंगिक संबंधों के फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लाग। ब्लैकमेल कर 16 हजार रूपये भी ऐंठ चुका था। जब कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिये। घटनाक्रम लॉकडाउन के समय से चला आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पीडि़त बहोड़ापुर थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के बहोड़ापुर के पंचशीलनगर में एक 23 वर्षीय युवक कोचिंग का संचालन करता था लॉकडाउन के दौरान कोचिंग बन्द थी। जून में उसको सोशल मीडिया पर समीर खान नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे कोचिंग संचालक ने स्वीकार कर लिया और इसकेबाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी। समीर काफी स्मार्ट था और वह एक दिन उसकी कोचिंग पर मिलने आया। कोचिंग में कोई नहीं था। वहीं समीर ने कोचिंग संचालक के साथ अनैतिक संबंध बना लिये। दुष्कृत्य करने के बाद वह चला गया। अगले ही दिन उसका कॉल आया और उसने 16 हजार रूपये जरूरत पढ़ने पर मांगे और कोचिंग संचालक ने रूपये दे दिये।
रूपये मांगे तो ब्लैक मेल करने लगा
कुछ दिन बाद जब कोचिंग संचालक ने रूपये मांगे तो समीर उसे धमकाने लगा। उस दिन के खींचे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फिर संबंध बना लिये। बदनामी के डर से काफी दिन तक कोंिचंग संचालक यह सहता रहा। आरोपी समीर ने पीडि़त को बताया कि सोशल मीडिया पर लड़को को फंसाकर उनसे संबंध बनानना उसस अच्छा लगता है और इसके बाद उसने कोचिंग संचालक से और रूपये मांगे जब पीडि़त ने विरोध किया और रूपये देने से मना किया तो आरोपी ने उसके वीडियों वायरल कर दिये और परेशान होकर पीडि़त बहोड़ापुर थाना पहुंचा हैं।
छदम नाम से करता था बात
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के सोशल मीडिया के अकाउंट से जांच की तो पता लगा कि समीर खान आरोपी का छद्म नाम है। असल में उसकी पहचान शाकिर पुत्र इरफान खान निवासी सिंकदर कंपू का है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

