Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

हड़ताल जाने से पूर्व सफाई कर्मचारियों ने कचरा सड़कों पर फेंका

ग्वालियर. लगभग एक माह की मेहनत के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर आई थी। शनिवार को इंस्टाग्राम पर सीएम शिवराज सिंह चौहान नेग्वालियर की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की थी। लेकिन कुछ देर बाद ही शहर की सड़कों पर कचरा फेंका गया। कारण-नगर निगम ने लगभग 400 सफाई संरक्षकों को 3 माह के 20 का वेतन अटका दिया। इस कारण से सफाई कर्मचारी नाराज हो गये और कचरा सड़कों पर फेंक दिया।
हाथ ठेलों में भरकर लाये कचरा और सड़क फेंका
वेतन न मिलने से नाराज सफाई संरक्षक शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाथ ठेलों में लगभग 2 टन कचरा भकर लाये और महाराज बाड़ा, सराफाबाजार, दौलतगंज और चावडी बाजार की सड़कों पर फेंक गये। लोगों ने जब सड़कों पर पड़े कचरे के ऊपर से ही गुजरना पड़ा। उधर, हड़ताल की वजह से घर-घर से कचरा लेने की व्यवस्था भी पूरी तरह ठप्प हो गयी।
क्यों अटकता हैं सफाई कर्मचारियों का वेतन
सफाई कर्मचारियों का वेतन क्यों अटकता है इसकी वजह पता की तो मालूम चला कि सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी के यहां से सहायक स्वास्थ्य अधिकारियोंको भेजी जाती है यह लोग इसे निगम में भेजते हैं। इसमें 10-15 दिन लगते हें। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी किशन चौहान और ग्वालियर विधानसभा के अजयसिंह ने बताया कि हम हर हाल में 1 से 5 तारीख तक उपस्थिति का वेरीफिकेशन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेज देते हैं। जिन कर्मचारियों का वेतन अटका है उनकी उपस्थिति भी हमने समय पर भेज दी थी।
हमारे यहां लेट आता है उपस्थिति पत्रक
जब सामान्य प्रशासन विभाग में उपस्थिति पत्रक के संबंध में पता किया गया तो पता चला कि हमारे यहां उपस्थिति पत्रक ही लेट आता है और यहां से लेखा शाखा में भेजा जाता है, लेकिन इसमें देरी होती है, अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अभी वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी समय पर उपस्थिति नहीं पहुंचाते है जब उपस्थिति पत्रक वहां से लेट आती है तो हम फायनल करने में 3 से 4 दिन में अकाउंट को भेज देते हैं।
उपस्थिति पत्रक की फाइल मिलने के बाद चेक बनाकर राज सिक्युरिटी एजेंसी को भेजा गया, जो आउटसोर्स कर्मचारियों के खातों में वेतन डालता है लेकिन इसमें ही अधिक समय लगता है। लेखा शाखा अपना काम समय पर नहीं करती है और एजेंसी के लोग भी वेतन अटकाये रहते है। वित्त विभाग के अपर आयुक्त देवेन्द्र पालिया ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet