भाजपा में संगठनात्मक बदलाव-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों का प्रभार शिवप्रकाश को, बेस कैम्प रहेगा भोपाल
भोपाल. भाजपा ने साल 2020 के अंतिम दिन गुरूवार को नई संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए पार्टी के 3 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत राष्ट्रीय सह सगठन महामंत्री शिवप्रकाश को मप्र और छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का भी प्रभार सौंपा गया है। खास है कि शिवप्रकाश काबेस कैम्प भोपाल रहेगा। इससे पहले यह जिम्मेदारी पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल संभाल चुके हैं।
भाजपा सूत्रों के अनुसार शिवप्रकाश की भूमिका आरएसएस और भाजपा के बीच समन्वय की रहेगी। उन्हें 6 राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं, जबकि वह अभी तक केवल 2 राज्य उत्तराखण्ड और उत्तरप्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब इन राज्यों से हटाकर भाजपा शासित मप्र के अलावा छत्तीसगढ़ समेत दक्षिण के राज्यों का प्रभार दिया गया हैं।
मध्यप्रदेश में बड़े बदलाव के संकेत
शिवप्रकाश को मप्र की जिम्मेदारी देकर राज्य में बड़े बदलाव के संकते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व पिछले 10 महीने में 4 बड़े फैसले मप्र को लेकर कर चुका है। इसी साल फरवरी महीने में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह की जगह वीडी शर्मा की नियुक्ति की गयी थी। इसके बाद प्रदेश के 5 महामंत्री, भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, शरतेन्दु तिवारी और रणवीरसिंह रावत की नियुक्ति का आदेश भी दिल्ली से ही किया गया था। इसके बाद विनय सहस्त्रबुद्धे के स्थान पर मुरलीधर राव को प्रदेश प्रभारी बनाकर मप्र भेजा गया। अब राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री का दायित्व शिवप्रकाश को सौंपा गया हे।
इसलिये मिला था बंगाल का प्रभार
सूत्रों के अनुसार, शिवप्रकाश पश्चिम बंगाल व र्पिश्चम उत्तरप्रदेश के साथ उत्तराखण्ड में आरएसएस-भाजपा का काम देख चुके हैं, वह अमित शाह के साथ साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नजदीक से काम कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा का वोट प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि उन्हें पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं।

