ग्वालियर में न्यू ईयर पर दारू पार्टी कराने दो दर्जन रेस्टोंरेंट-होटलों ने आबकारी से लाइसेंस लिए
ग्वालियर. न्यू ईयर सेलिब्रेशन में आज 31 दिसंबर की रात को शहर के कई रेस्टोरेंट-होटलों में शराब पार्टियां होंगी। पुलिस व आबकारी टीम का शराब पार्टी में कोई खलल न हो इसके लिए करीब दो दर्जन रेस्टोरेंट-होटलों के संचालकों ने आबकारी विभाग से एक दिन का आकस्मिक लाइसेंस लिया है जो कल तक लाइसेस नहीं ले सके है वे आज शाम तक आबकारी विभाग में निर्धारित फीस जमा कर शराब परोसने की अनुमति ले सकते है।
बिना लाइसेंस शराब पार्टी कराई तो आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी
बिना लाइसेंस से जहां भी शराब पार्टी कराई गई तो संबंधित रेस्टोरेंट, होटल व फार्म हाउस के संचालकों के साथ ही वहां शराब सेवन करने वालों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में चेतावनी देने के लिए आबकारी टीमें पिछले कुछ दिनों से रेस्टोरेंट व होटलों में पहुंच रही है। इसी का असर है कि 31 दिसंबर की रात शराब पार्टी आयोजित करने वाले एक दिन का आकस्मिक लाइसेंस ले रहे है। लाइसेंस के आवेदन जमा करने आबकारी कार्यालय में कई लोग पहुंच रहे है। इसी के चलते अभी तक दो दर्जन लोगों ने अपने रेस्टोरेंट-होटलों में शराब पार्टी कराने के लाइसेंस प्राप्त कर लिए है। बिना रोक-टोक के इनके यहां पर शराब परोसी जा सकेगी। पुलिस व आबकारी टीमें इन जगहों पर निरीक्षण करने नहीं पहुचेंगी। बांकी बिना लाइसेंस के अन्य जिन भी जगहों पर शरा परोसी गई तो वहां पर रात को आबकारी टीमें छापामारी करने जाएंगी।

