मप्र में आईपीएस को न्यू ईयर पर गिफ्ट, दो सीनियर आईपीएस स्पेशल डीजी बने, 6 अधिकारी को एडीजी बनाया
भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने नए साल से पहले आईपीएफ अधिकारियों को तोहफा दिया है। आईपीएस राजेंद्र कुमार मिश्रा समेत दो अधिकारी स्पेशल डीजी बनाए गए जबकि आईपीएस योगेश चौधरी समेत 6 अधिकारी एडीजी के पद पर पदोन्नत किए गए है इसके साथ ही संजय वी. माने को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध पुलिस मुख्यालय में अस्थाई रूप से थे।

