आज 31 दिसंबर को जारी करेंगे 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल
नई दिल्ली. सीबीएसई के छात्र लंबे समय से बोर्ड परीक्षा की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे है। ऐसा लग रहा है कि अब छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। 31 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेंगे।
ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं कराने पर विचार किया जा रहा
एक साक्षात्कार में उन्होंने जानकारी दी है कि परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं आयोजित होंगी। शिक्षामंत्री का कहना है कि वे कल परीक्षा की पूरी रूपरेखा बताएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाएं नहीं कराने पर विचार किया जा रहा है। अब सवाल ये उठता है कि ऑफलाइन परीक्षाएं किस तरह से होंगी, परीक्षा की तारीख क्या होगी इसकी घोषणा आज शिक्षामंत्री करने वाले है।
शिक्षामंत्री के अनुसार सामान्य तौर पर परीक्षाएं कराने का विचार कर रहे है। शिक्षामंत्री का इससे पहले बयान था कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेट को लेकर छात्रों को चिंतित होने की आश्वयकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीबीएसई परीक्षाएं शुरू होने से पहले ही डेट शीट को जारी कर दिया जाएगा।

