आइआरसीटीसी की नयी वेबसाइट कल होगी लांच, ई-टिकट बुक करना होगा आसान
नई दिल्ली. आइआरसीटीसी ई-टिकट वेबसाइट पर प्रतिदिन लाखों लोग टिकट बुक करते हैं। ऐसे में कई बार यह ई-टिकटिंग वेबसाइट हैंग होती है या स्लो हो जाती है। लेकिन भारतीय रेल वेबसाइट को अपग्रेड कर रही है और साथ ही इसमें ऐसे फीचार्स भी जोड़ रही है। जिससे टिकट बुकिंग का अलग ही अनुभव होगा।

कल आइआरसीटीसी नई वेबसाइट कल होगी लांच
ट्रेन टिकट बुकरना अब बेहद आसान और फास्ट होने जा रहा है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल आइआरसीटीसी की नयी वेबसाइट कल दोपहर 12 लांच की जायेगी। रेल मंत्रालय के अनुसार आइआरसीटीसी और एप के अपग्रह हो जाने के बाद अब यात्री पहले के मुकाबले अधिक तेजी से टिकट बुक कर सकेंगे।

ई-टिकटिंग आसान होगी
केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसकी पूर्व में जानकारी दी थी कि आइआरसीटीसी की ई-टिकटिंग वेबसाइट और एप पर टिकट बुकिंग में आसानी के लिये सभी सुविधायें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अपग्रेडेशन के बाद टिकट बुकिंग काफी तेज स्पीड से होगा। इंडियन रेल ने कहा है कि हम अपनी ई-टिकटिंग वेबसाइट में यूजर पर्सनलाइजेशन और फैसिलिटी को बढ़ाने के लिये काम कर रहे हैं। आइआरसीटीसी की नई वेबसाइट में यात्रियों के लिये अधिक बेहतर फीचर्स होंगे। जिससे टिकट बुकिंग आसान और काफी फास्ट होगी और अधिक लोड़ पड़ने पर वेबसाइट के हैंग होने की समस्या भी अब समाप्त हो जायेगी।

खाना बुक करना होगा आसान
टिकट बुकिंग के साथ साथ अगर आप खाना भी बुक करना चाहते हैं तो इसके लिये अलग से फीचर दिया गया है। जिसकी सहायता से आप अपनी पसंद का खाना बुक कर सकते है। आईआरसीटीसी अपनी कमाई के लिये अपनी वेबसाइट पर विज्ञापनों के लिये नये दरवाजे खोलेगी, ताकि अधिक से अधिक रेवेन्यू मिल सकें।

