नगरनिगम के संपत्ति कर जमा ना होने पर 2 बकायेदारों के 11 बीघा भूमि एवं 2 मकान कुर्क
ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर के द्वारा संपत्ति कर की वसूली का अभियान आयुक्त नगर निगम के नेतृत्व में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में निगम के अमले ने दो जगह जाकर बड़ी कार्रवाई की गई।
नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के रु 33ए15ए020. जमा न करने पर ठाकुरसिंह कुशवाह की 10 बीघा 13 बिस्वा ;239500 वर्ग फुट द्धभूमि को कुर्क किया गया। इसके लिए ठाकुर सिंह कुशवाहा को नोटिस पूर्व में जारी किए जाकर तामील कराए गए थे परंतु बकायदार ठाकुर सिंह कुशवाहा के द्वारा निगम की संपत्ति कर की राशि जमा नहीं की गई । यह राशि वर्ष 1997 से 2020 तक की ठाकुर सिंह कुशवाह पर बकाया है। इनके द्वारा पूर्व में इस भूमि को आवासीय करके डायवर्सन कराया गया था जिसका पश्चात इनके द्वारा संपत्ति कर की कोई राशि जमा नहीं की गई।
यह बकायदार ठाकुर सिंह कुशवाहा की संपत्ति एबी रोड बेलदारपुरा वार्ड 38 में स्थित है जिसके खसरा क्रमांक ग्राम कोटा लश्कर के सर्वे क्रमांक 1798, 1799m 1800, 1801, 1802, 1803, 1804, 1805,1806, 1807, 1808, 1809, 1810, 1812 है बटाईदार के द्वारा इस भूमि पर आपसी विवाद बताकर नगर निगम का संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा था जिसके लिए उसकी समस्त भूमि को कुर्की करने की कार्रवाई अपरआयुक्त मुकुल गुप्ता, एपीटीओ संपति कर अधिकारी नंद किशोर कदम ए टीसी अशोक सिंह कुशवाह सहायक संपत्ति कर अधिकारी महेश कुशवाह के द्वारा की गई।

