टेस्ला की 15 मिनट में चार्ज, 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भारतीय सड़क पर दौड़ेगी
नई दिल्ली. अंततः लम्बे इंतजार के बाद टेस्ला के कदम भारत के बाजार में पड़ने जा रहे है। नये वर्ष से पूरे देश में कंपनी अपनी गाडि़यों की बुकिंग को शुरू करने जा रही है। इसके बाद अगले फायनेसिंयल ईयर की पहली तिमाही से इनकी बुकिंग शुरू होने जा रही है।
एलन मस्क ने किया था इशारा
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इससे पूर्व 2020 में ही इशारा किया था िकवह 2021 में भारत में भी अपने कदम भारतीय बाजार में रखने जा रहे हैं।
यह होगी प्राइज
टेस्ला सबसे पहले भारत में अपने मॉडल 3 को लांच करेगी और भारत में इसकी अनुमानित प्राइज 55 से 60 लाख के बीच होगी यह कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है। यह मॉडल को कंपनी ने 2017 में लांच किया था अभी भी यह विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है इस कार को 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। सिंगल चार्ज पर यह कार 500 किमी की दूरी तय कर लेती है। इस गाड़ी की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा है।