मप्र में फिर हुआ लव जेहाद, वसीम अकरम ने विकास बन 2 साल तक हिंदू महिला का शोषण किया
उज्जैन. उज्जैन के महिला थाने में लव जेहाद का मामला सामने आया है जिस के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। दरअसल एक युवक हिन्दू बन कर शादीशुदा महिला के साथ करीब 2 साल तक उसका शोषण करता रहा अब पता चला है कि युवक हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, मामले का खुलासा होने पर पीडि़त महिला हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों के साथ महिला थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई।
महिला पहले से शादीशुदा है, साल 2004 में महिला की शादी हो गई थी फिर वह अपने पति के साथ 3 साल तक रही जिसके 2 बच्चे भी है लेकिन पति से संबंध बिगड़ने पर वह अलग हो गई और उज्जैन के मुनिनगर में किराए के मकान में रहने लगी।
महिला थाने में पीडि़ता ने शिकायत के दौरान बताया कि दो साल पहले 2018 में मुनिनगर में उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती के जरिये उसका परिचय एक युवक से हुआ था जिसने खुद को नागदा निवासी विकास राजपूत बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बना लेकिन कभी मंदिर जाने का होता तो वो खुद को नास्तिक बताता था। कुछ दिन पहले युवक के पर्स से आधर कार्ड गिरा तो चौंकाने वाली बात सामने आई। आधार कार्ड में युवक का नाम वसीम अकरम निवासी बड़नगर लिखे होने से महिला को शक हुआ जिसके बाद वह पुलिस को शिकायत करने पहुंची। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 2 साल तक मुस्लिम युवक बन मेरा शारीरिक शेषण किया।
हिन्दू संगठन के पदाधिकारी पिंटू कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लव जेहाद के मामले की सूचना मिली थी जिसमें एक 35 वर्षीय महिला से वसीम नाम का युवक विकास राजपूत बनकर अपने ही घर मे रख कर उसका 2 साल तक शोषण करता रहा जिसकी सूचना लेकर महिला काफी दिनों से यहां भटक रही थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई आज हम साथ आये है जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई है।
आरोपी की तलाश जारी
महिला थाने में पीडि़ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है उसके साथ युवक ने नाम को परिवर्तित करते हुए दोस्ती बढ़ाई और उसके साथ गलत काम किया। दोनों आपस मे लगभग 2 साल से साथ रह रहे थे। शुक्रवार को महिला ने शिकायत की जिसका मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

