ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर हुई से फैली दहशत
ग्वालियर. मुरार के तिकोनिया इलाके में देर रात को गोलीबारी से दहशत फैल गयी। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 1 बजे मोटरसाईकिल से आये 2 बदमाशों ने ट्रासपोर्टर के घर को निशाना फायरिंग कर दी। गोली खिड़की के कांच में जा लगी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जिसमें मोटरसाईकिल सवार दिखाई दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
उपनगर मुरार के तिकोनिया तांगा अड्डा के पास निवासी विष्णु राजपूत ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार रात 1 बजे वह ट्रक को रवाना करवाने गए थे। घर पर पत्नी मंजू और उनकी मां अकेली थीं, तभी रात को एक के बाद एक दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। मंजू बाहर निकलीए तो कोई नहीं था। गोली उनके खिड़की के कांच में लगी थी। खिड़की के पास उनकी सास सो रही थीं, किस्मत से जान बच गई। घर पर फायरिंग होने की खबर तत्काल उन्होंने पति को दी। विष्णु बिना देर किए घर पहुंचे और मुरार थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। आधी रात फायरिंग से आसपास दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
सीसीटीवी के फुटेज में दिखे मोटरसाईकिल पर बदमाश
सीसीटीव में दिखाई दे रहे मोटरसाईकिल सवार 2 लोग आये और पहले यहां वहां देखा फिर ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर गोलीबारी कर दी। उनका मकसद भी दहशत फैलाना लग रहा था। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

