LatestNewsराष्ट्रीय

महापौर पद के लिए सिंधिया माया सिंह तो नरेंद्र सिंह सुमन शर्मा का नाम बढ़ा सकते है

ग्वालियर. ग्वालियर सीट पर महापौर पद अनारक्षित होने से सिंधिया की ओर से पूर्व मंत्री माया सिंह पहली पसंद हो सकती है हालांकि प्रभात झा और नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से सुमन शर्मा का नाम भी आगे लाया जा सकता है इसकी वजह है ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा सीट। यहां से प्रभात झा और नरेंद्र सिंह अपने बेटों के लिए संभावना तलाश रहे है ऐसे में सुमन शर्मा ही वे किरदार है।
विधायक सतीश की पत्नी शोभा भी दावेदार हो सकती है
वहीं कांग्रेस से सिंधिया के जाने के बाद तेजी से उभरीं रूचिराय ठाकुर, रश्मि पवार के अलावा हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आकर विधायक बने सतीश सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार भी दावेदार हो सकती है। प्रदेश में 16 नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया इसमें ग्वालियर नगर निगम में इस बार महापौर की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *