LatestNewsराष्ट्रीय

बैंक का सायरन बजते ही लोहिया बाजार में फैली सनसनी

ग्वालियर. बुधवार की शाम 4 बजे मुथूट फायनेंस का फायर अलार्म बजने से इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते ही 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना कोतवाली थाना इलाके लोहियाबाजार की है। घटना का पता चलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखा तो अन्दर चूहे उछल कूद करते दिखाई दिये। इसके बाद पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
क्या है पूरा मामला
केतवाली थाना इलाके लोहिया बाजार में मुथूट फायनेंस कंपनी का कार्यालय है और सुबह तड़के 4 बजे अचानक फायर अलर्ट करने वाला सायरन बजने लगा और इसके बाद पुलिस कन्ट्रोल रूम को खबर कर दी गयी। इस पर तत्काल आसपास के 4 थाने कोतवाली, इन्दरगंज, कम्पू और जनकगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कम्पनी के अधिकारियेां को भी खबर दी गयी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया, लेकिन अन्दनर किसी के ना मिलने और घटना न होने पर राहत की सांस ली। कुछ चूहे भीतर कूंदते हुए मिले। आशंका है कि अलार्म पर चूहे होंगे और वह बज गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *