तहसीलदार शिवानी पांडे ने अपने न्यायालय से दो प्रॉपर्टी की नीलाम

ग्वालियर. झांसी रोड सर्किल की तहसीलदार शिवानी पांडे ने अपनी टीम मिलकर बेहतर कार्य करते हुए राजस्व की वसूली बढाने के लिये डायवर्सन शुल्क समय पर जमा नहीं करने पर दो संपत्तियों को नीलाम कर दिया। इस नीलामी से राजस्व विभाग के खाते में 1 करोड़ 8 लाख 26 हजार रूपये जमा कराये।
यह प्रापर्टियां की नीलाम
कलेक्ट्रैट कार्यालय के कक्ष नम्बर 120 में दो प्रॉपर्टियों की नीलामी की जा रही थी इस मौके पर आरआई होतमसिंह यादव, शिवदयाल शर्मा, पटवारी राकेश श्रीवास्तव आदि की मौजदूगी में इस कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा था। पहली प्रॉपर्टी यशोदा गृह निर्माण के 2 बीएचके फ्लैट का 14 लाख 26 हजार रूपये में नीलाम किया गया।
दूसरी प्रॉपर्टी सिटीसेंटर स्थित चिटफंड कंपनी सनइंडिया रियल इस्टेट कंपनी के हॉल को 89 लाख 13 हजार में नीलाम किया गया है। नीलामी की अंतिम बोली लगाने वाले पार्टी को पजेशन दे दिया गया है। अब उन्हें रजिस्टार कार्यालय से रजिस्ट्री करानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *