हवा में छलांग टेस्ला की फ्लाइंग कार
नई दिल्ली. टेक्सास में एक कार ने ऐसा कारनामा दिखाया है कि देखने वालों की नजरें उसी पर टिक गयी। पहले हवा में छलांग लगाई। फिर आसमान में गुलाटी मारी और अंत में चारों पहियों पर वापिस जमीन पर ऐसे उतरी कि जैसे किसी रॉकेट की लैडिंग हो रही हो। इतना ही नहीं एक सेमी -ट्रक के ऊपर छलांग लगाने का नजारा भी दिखाया गया। यह किसी हॉलीवुड फिल्क का दृश्य नहीं बल्कि एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टार को पेश किया जा रहा था।
इतने में बुक होगी यह कार
नयी रोडस्टार के तीनों वेरिएंट की बुकिंग अमाउंट में बड़ा अन्तर है। टेस्ला की वेबसाइट पर परफॉर्मेन्स वेरिएंट के लिये 50 हजार अमेरिकी डॉलर बुकिंग अमाउंट बताई गयी है। वहीं थ्रस्ट वेरिएंट के लिये 2 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर जमा करने होंगे। यह कार लिमिटेड यूनिट में उपलब्ध होगी। सबसे खास रॉकेट वेरिएंट को केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिये रखा गया है। यानी इसे खरीदने के लिये कम्पनी की तरफ से न्योता मिलना जरूरी होगा। टेस्ला ने अभी यह नहीं बताया है कि इस वेरिएंट के लिये ग्राहकों का चुनाव किस आधार किया जायेगा। इसकी कितनी यूनिट बनाई जायेगी। रॉकेट मॉडल को सिंगल सीटर बताया गया है। यानी इसमें सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था होगी।
