ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, दो प्रकरण दर्ज

ग्वालियर. जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने जलालपुर कंजर डेरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए झाड़ियों एवं गंधयुक्त पात्रों में छिपाकर रखी गई कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से तैयार की जा रही एवं संग्रहित कच्ची हाथ भट्टी मदिरा तथा शराब निर्माण से संबंधित सामग्री को बरामद किया। मौके पर अवैध शराब जब्त करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(अ) एवं 34(1)(च) के तहत दो अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।
विभागीय टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के कारोबार को सख्ती से रोकने तथा आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय की सूचना देने की अपील भी जिले के नागरिकों से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *