यूपी-सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ढहाई मस्जिद के नीचे कुआं मिला, जांचने के लिए ASI को बुलाया
नई दिल्ली. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला। यह 20 फीट गहरा और डेढ मीटर चौडा है। कुआं स्लैब से ढंका था। प्रशासन ने कटर से पत्थर कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढंक दिया है ताकि मलबा अंदर न जाए। कुआं कितना पुराना है इसका पता लगाने के लिए प्रशासन ने एएसआई को बुलाया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। बैरिकेडिंग करके किसी को वहां जाने नहीं दिया जा रहा। मस्जिद की शिकायत करने वाले विकास त्यागी ने दावा किया कि यहां पहले मंदिर रहा होगा उसे तोडकर मस्जिद बनाई गई, जांच होनी चाहिए।

कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद गिराई गई
मस्जिद को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। सांसद चंद्रशखर ने कहा कि हम यह लडाई सदन, कोर्ट और सडक पर लडेंगे। मस्जिद गिराने में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई। वहीं मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अखिलेशजी, सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फातिहा पढेंगे। शनिवार को 16 घंटे बुलडोजर चलाकर मस्जिद ढहाई गई थी। रविवार सुबह तक मलबा हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद गिराई गई। मस्जिद पक्ष का आरोप है कि उसे हाईकोर्ट में अपील का मौका नहीं दिया गया। वकील बाबर वसीमा ने कहा कि कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगें मुस्लिम धर्मगुरूओं और मस्जिद पक्ष का दावा है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी थी। 70 साल पुराने वक्फ के दस्तावेजों में इसका जिक्र है।

