Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की चिट्ठी, को -पायलट पर शक, इमरजेंसी लैंडिंग मामले में चौकाने वाले दावे

नई दिल्ली. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयरइंडिया एक्सप्रेस की दमाम-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग के मामले में जांच तेज हो गयी है। अहमदाबाद पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को हुई इस इमरजेंसी लैंडिग के मामले में एयरलाइंस की को-पायलट पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस ने बम थ्रेट से जुड़े इस मामले में फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों की जांच की थी। फिलहाल मामले की जांच पुलिस और एफएसएल की टीमें कर रही है।
यह प्रकरण 31 अगस्त को दमाम से दिल्ली जा रही। एक्सप्रेस की फ्लाइट से जुड़ा है। फ्लाइट में बॉम्ब लिखी एक चिट्ठी मिलने के बाद सुरक्षा को देखते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी थी। इसके बाद यात्रियों सहित एयरलाइंस के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। धमकी से जुड़ी चिट्ठी विमान तक कैसे पहुंची और इसके पीछे किसका हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *