पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स, अब उड़ाएंगे यात्री विमान
नई दिल्ली. बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान ने एयरफोर्स से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने गोवा की प्राइवेट एयरलाइन फ्लाई-91 जॉइन कर ली है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोडी और अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन जॉइन की। करीब दो दशक की सर्विस के बाद अब वे कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। अभिनंदन वायुसेना में मीग-21 फाइटर उडाते थे। 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी के एफ-16 लडाकू विमान को मार गिराने के दौरान उनका विमान मिसाइल की चपेट मे आ गया था। जेट से इजेक्ट होकर वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतरे थे। पीओके में पाकिस्तानी फौज ने उन्हें पकड लिया था। भारत के जबर्दस्त दबाव के चलते करीब 60 घंटे बाद 1 मार्च 2019 को अटारी बॉर्डर के जरिए उनकी वापसी हुई थी। 2021 में उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसके अलगे दिन कई पाकिस्तानी लडाकू विमान एलओसी की ओर बढा। उस समय अभिनंदन श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर मीग-21 बाइसन स्क्वाड्रन में तैनात थे। वह ऑपरेशनल रेडीनेस ड्यूटी पर थे। पाकिस्तानी विमानों को पता चलने के करीब पांच मिनट बाद अभिनंदन को उन्हें रोकने के लिए भेजा गया। आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र के अनुसार उन्होंने पीछे हट रहे एक दुश्मन विमान का पीछा किया और हवाई लडाई में उसे मार गिराया।
हवाई लडाई के दौरान पाकिस्तानी विमान ने कई बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइलें दागीं। इनमें से एक मिसाइल अभिनंदन के विमान से टकराई। विमान को नुकसान पहुंचने के बाद अभिनंदन ने इजेक्ट किया। वह पैराशूट से पाकिस्तान के इलाके में उतरे, जहां उन्हें पाकिस्तान सुरक्षाबलों ने पकड लिया। हालांकि 1 मार्च 2019 को अभिनंदन पाकिस्तान से सुरक्षित भारत लौट आए थे।

