बाढ़ में बहकर आये बैंक के सेफ तोड़कर निकाले 92 लाख, पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार

काठमांडू/नेपाल. बाढ़ में बहकर आये बैंक के सेफ को तोड़कर उसमें से रकम निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना धादिंग जिले के त्रिशूली नदी इलाके में हुई। जहां भीषण बाढ़ के दौरान एक बैंक का सेफ पानी में बहकर आ गया था। गिरफ्तार किये गये लोगों क पास से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रूपये नगद बरामद किये गये है। यह पूरी कार्यवाही नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मिलकर की।
सशस्त्र पुलिस के सह-प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा नेबताया है कि जांच के बीच पता चला कि तेज बहाव में किसी बैंक का सेफ बॉक्स बह गया था। वह त्रिशूली नदी के किनारे जा फंससा। इसके बाद कुछ लोगों ने मौके का लाभ उठाते हुए सेफ को तोड़ने की कोशिश की। ताकि उसमें रखी रकम निकाली जा सके। पुलिस का इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजी गयी और आरोपियों का हिरासत में ले लिया गया।
एसपी ऑफिस धादिंग के प्रवक्ता डीएसपी प्रकाश दाहाल ने भी इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। यह भी जांचा जा रहा है कि बरामद रकम असम में कहां से आई थी। औरसेफ किस बैंक शाखा का था।

