ADG इंटेलीजेंस की कमान अंशुमन यादव, चंचल शेखर खेल विभाग के संचालक और अनिलकुमार को AJK, श्रीनिवास को SAF की कमान


भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। गृहविभाग ने सीनियरी आईपीएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी कर दिये गये है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इेटेलीजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर का एसएएफ के एडीजी पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (निदेशक) बनाया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में एसएएफ की पुलिस कांस्टेबल बेड भर्ती में रूपये लेकर सीट बेचे जाने का खुलासा किया था। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया का लेकर सवाल उठे थे।
सांई मनोहर की जगह अंशुमन को मिली इंटेलीजेंस की कमान
वर्तमान 1995 बैंच के अधिकारी एडीजी इंटेलीजेंस एसाई मनोहर 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके रिटायरमेंट से ठीक 2 दिन पहले राज्य सरकार ने इंटेलीजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपने के आदेश जारी कर दिये है। अंशुमन यादव अभी तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हंें वहां से वापिस बुलाकर एडीजी गुप्तवातौ जैसे संवेदनशील जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही इसके साथ एडीजी साइबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
श्रीनिवास वर्मा को SAF और SISF का प्रभार
1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में ADG नारकोटिक्स और ADG STF की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर के स्थान पर ADG विशेष सशस्त्र बल (SAF) एवं SISF का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
1993 बैच के IPS अधिकारी अनिल कुमार वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी AJAK (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अंशुमन यादव के खेल विभाग से हटने के बाद 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को विभाग का नया संचालक बनाया गया है। चंचल शेखर अब तक ADG, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंप दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *