वर्षा के घुटनों तक पानी में धरना पर बैठे विधायक साहब सिंह, ग्वालियर की सड़कों पर भरा पानी

ग्वालियर. शहर में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम वर्षा ने एक बार फिर से नगरनिगम के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। वार्ड नम्बर 64 के शंकरपुर में कुछ ही देर में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जल भराव की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशानी के विरोध में कांग्रेस के ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर वर्षा के बीच जल मग्न सड़क पर धरना देकर बैठ गये।
विधायक ने मौके से फेसबुक लाइव कर नगरनिगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि शंकरपुर में पिदले 2 वर्षो से जलभराव की परेशानी बनी हुई है। वह लगातार इसे अधिकारियों के सामने उठा रहे हैं। लेकिन अभी तक इसका स्थाई समाधान नहीं किया गया।
नारे लगाये नगरनिगम होश में आओ
विधायक के धरने में स्थानीय नागरिक भी शामिल हो गये। लोगों ने नगरनिगम प्रशासन के खिलाफ नगर निगम होश में आओ के नारे जलगाये। जलभराव के बीच किये गये विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में जल निकासी का स्थाई व्यवस्था होने त कवह समस्या के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।
‘दो साल से उठा रहा हूं आवाज, फिर भी अफसर बेखबर’
फेसबुक लाइव के दौरान विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से शंकरपुर की जलभराव की समस्या को हर स्तर पर उठाया जा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सके। नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *