मप्र की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में ‘‘आजाद कश्मीर’’ प्रश्न पूछने वाले अधिकारी को सीएम ने हटाया

भोपाल. मप्र में 10वी बोर्ड की परीक्षा में ‘‘आजाद कश्मीर’’ को लेकर 2 सवाल पूछे गये हैं। इन पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामल में पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। आगरा मालवा में विरोध स्वरूप सीएम कमलनाथ का पुतला फूंका गया है। सीएम ने प्रश्न पत्र तैयार करने वाले अधिकारी को हटाने केआदेश दिये हैं। दरअसल, सामाजिक विज्ञान के पेपर में सही जोड़ी मिलाने वाले सवाल में ‘‘आजाद कश्मीर’’ का विकल्प लिखा है। वहीं दूसरे प्रश्न में भारत के मानचित्र में ‘‘आजाद कश्मीर’’ दर्शाने के लिये कहा गया है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सूत्रों के अनुसार पेपर सेट करने के लिये 3 स्तरीय मॉडरेशन कमेटी बनाई जाती है। कमेटी का प्रमुख 5 सदस्यों का पैनल बनाता है। सभी सदस्य अलग अलग पेपर तैयार करते हैं और इसे कमेटी के प्रमुख के पास जमा करते हैं फिर प्रमुख 2 सदस्यों से फायनल पेपर सेट कराता है। इसे प्रूफ के लिये दिया जाता है। इसके बाद कमेटी का प्रमुख पेपर की जांच करता है और गोपनीय दस्तावेज के तौर पर इसे प्रिंटिंग के लिये भेज दिया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *