विमल जुल्का बने देश के मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

भोपाल. मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विमल जुल्का देश के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार की सुबह विमल जुल्का को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विमल जुल्का मध्य प्रदेश कैडर के 1979 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर विमल जुल्का मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बनाए गए और उन्होंने शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। जुल्का सूचना व प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर भी तैनात रह चुके है। आपको बता दें विमल जुल्का लम्बे समय तक ग्वालियर कमिश्नर रहें हैं। ग्वालियर में आपका कार्यकाल काफी सफल रहा है। आपके कार्यकाल में किये कार्यो ग्वालियर की जनता आज भी याद करती हैं।
राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई। जुल्का से पहले सुधीर भार्गव इस पद पर थे। भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था। आयोग में सीआईसी सहित सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद भी है। फिलहाल 6 सूचना आयुक्त है। बिमल जुल्का की नियुक्ति के बाद अब 5 और सूचना आयुक्तों के पद खाली है। केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार के तहत किया गया था और इसके अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *