Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग, कई मलबे में फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली. साउथ दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक बड़ा हादसा हो गया। यहां महरौली थाना इलाके में सैदुलाजाब में एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गयी। इस घटना के बाद मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका हे। घटना के तत्काल बाद घटनाथल पर भारी अफरा-तफरी मच गयी फायर डिपार्टमेंट की गाडियां राहत कार्य के लिये घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। रेस्क्यू टीम ने अभी तक मलबे से कम से 4 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला है।
दिल्ली फायर सर्विसेज को शनिवार की शाम को लगभग 7.44 बजे घटना की पहली कॉल मिली थी। इसके बाद रात को लगभग 8.30 फायर स्टेशन अधिकारी मुकुल भारद्वाज ने अपडेट किया है कि कई मंजिलों वाली पूरी इमारत भरभराकर गिर गयी। रात का वक्त होने की वजह से मलबे को हटाने के लिये तत्काल एक वाटर टेंडर के साथ रोशनी के लिये लाइट वैन भेजी गयी। फिलहाल डिवीजनल ऑफिसर रविन्द्र सिंह एडीओ संतोष कुमार और एसटीओ फूलसिंह मीणा की देखरेख में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *