Newsमप्र छत्तीसगढ़

तिघरा बांध में मिले 2 दोस्तों के शव, घर से कहकर निकले घूमने जा रहे है, कपड़े दिखाई दिये तो पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

युवक अभिषेक सागर और मोहित रजक। - Dainik Bhaskarग्वालियर. तिघरा डैम में 2 दोस्तों के शव मिले है। दोनों युवक 2 दिन पूर्व घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वापिस नहीं लौटने से परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। आखिरकार दोनों के शव डैम के ओवरफ्लो इलाके से बरामद किये गये है।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर निवासी लालकुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज के रूप में हुई। दोनों युवक घनिष्ठ दोस्त थे। मजदूरी करते थे। दोनों दो दिन पहले घर घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रविवार की शाम जनकगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
डैम के पास मिली बाइक और कपड़े
स्थानीय लोगों ने तिघरा थाना पुलिस को सूचना दी कि डैम के गेट के पास ओवरफ्लो क्षेत्र में एक बाइक और कुछ कपड़े पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक (MP07-ZB0735) अभिषेक सागर की निकली। बाइक और कपड़े मिलने के बाद पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई। सोमवार दोपहर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव डैम के पानी से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया.. रात में अंधेरा होने के कारण शवों की तलाश नहीं हो सकी थी। सोमवार को दोबारा सर्चिंग के दौरान दोनों युवकों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş