कश्मीर में 3 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी से मची खलबली, आतंकी साजिश नाकाम
जम्मू कश्मीर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में आतंक की जडों को खत्म करने के लिए अपना अभियान तेज क दिया है। कश्मीर में आतंकी मामलों पर लगाम लगाने के मकसद से सोमवार को एनआईए की टीमों ने घाटी में एक साथ तीन बडे ठिकानों पर ताबडतोड छापेमारी की। एक बडी आतंकी साजिशर से जुडे मामले में यह कार्रवाई की गई जिसका मकसद घाटी की शांति और सुरक्षा को भंग करना है।
स्कूला में पडा छापा
जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार जिन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया उनमें श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में स्थित जीमयत उल बनात नाम का एक स्कूल भी शामिल है। खुफिया एजेंसियों को पुख्ता इनपुट मिले थे कि इस तरह के संस्थानों की आड में युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी गतिविधियों में धकेलने का घिनौना खेल चल रहा है। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुसि की संयुक्त टीम ने इन परिसरों को घेरक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।
छापे में कई आपत्तिजनक सामग्रियां व संदिग्ध दस्तावेज मिलने की आशंका
घाटी में सक्रिय कुछ स्लीपर सेल और ओवरग्राउंड वर्कर रसद जुटाने और युवाओं को भडकाने का काम कर रहे थे। एनआईए को लंबे समय से ऐसे गुप्त नेटवर्क की तलाश थी। सोमवार तडके शुरू किए गए इस बडे ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य इन आतंकी मॉड्यूल्स को पूरी तरह से नष्ट करना है। छापे के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्रियां और संदिग्ध दस्तावेज मिलने की आशंका है जो सीधे तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुडे हो सकते है।

